दस्तकें - प्रेमशंकर रघुवंशी

प्रेमशंकर रघुवंशीप्रेमशंकर रघुवंशी8 Sept 1936 – 21 Sept 2016

2 min read · 12.4K reads

दस्तकें देकर
लौट गई वह

दरवाज़ा खोल
इधर-उधर देखा
तो पड़ोसियों ने बताया
ख़ुशबू आई थी शायद

तब तक पालिका की
मच्छर-मार मशीन थरथराती आई
और मुहल्ला-मुहल्ला
धूल-धुआँ छोड़ती
ज़हरीली हवा भर गई !!
प्रेमशंकर रघुवंशी
About the poet

प्रेमशंकर रघुवंशी

View profile & all 70 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like