बोलो गम - प्रेमशंकर रघुवंशी

प्रेमशंकर रघुवंशीप्रेमशंकर रघुवंशी8 Sept 1936 – 21 Sept 2016

2 min read · 12.4K reads

बोलो भाई बोलो गम
अब तो शेष रहे हम तुम !
बोलो भाई बोलो गम !!

चोर बड़ा या नंगा ऊँचा
है न किसी से कोई कम !

उन्हें सिर्फ़ ख़ुद की चिंता है
चाहे जग हो नरम गरम !

रहबर तो दाख़िल-दफ़्तर हैं
रखे जहाँ पर एटम बम !

सबके लिए सोचते हैं हम
इसीलिए चिंता हरदम !
प्रेमशंकर रघुवंशी
About the poet

प्रेमशंकर रघुवंशी

View profile & all 70 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like