ऐंठूराम - प्रेमशंकर रघुवंशी

प्रेमशंकर रघुवंशीप्रेमशंकर रघुवंशी8 Sept 1936 – 21 Sept 2016

4 min read · 12.4K reads

अपने को ही ख़ुदा समझता ऐंठूराम
अपनी ही परकम्मा करता ऐंठूराम !

आश्रय दो तो हक्क जमाए ऐंठूराम
करो भरोसा घात लगाए ऐंठूराम !

प्यार करे तो दगा करे है ऐंठूराम
समझाओ तो मूरख समझे ऐंठूराम !

दुख में दर-दर नाक रगड़ता ऐंठूराम
सुख में सबकी नाक काटता ऐंठूराम !

आदर दो तो धता बताए ऐंठूराम
करो क्षमा तो निर्बल समझे ऐंठूराम !

दिल-दिमाग दोनों से खारिज ऐंठूराम
दुनिया भर को मूरख समझे ऐंठूराम !

अपने ही मुँह मिट्ठू बनता ऐंठूराम
गरज पड़े तो घुटने टेके ऐंठूराम !

माँ को माँ कहने से झिझके ऐंठूराम
बापों का भी बाप बने है ऐंठूराम !

उस्तादों को लात मारता ऐंठूराम
मक्कारों की लात चूमता ऐंठूराम !
प्रेमशंकर रघुवंशी
About the poet

प्रेमशंकर रघुवंशी

View profile & all 70 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी