मैं जानता हूँ - प्रेमनन्दन

प्रेमनन्दनप्रेमनन्दन25 Sept 1980

3 min read · 12.4K reads

मैं जानता हूँ
कि सागर की लहरों पर
चित्र नहीं बनते!

मैं जानता हूँ
कि बिखरी हुई रेत से
महल नहीं बनते!

मैं जानता हूँ
कि हमारे सोचने-मात्र से
बदलती नहीं दुनिया!

मैं जानता हूँ
फिर भी कोशिश करता रहता हूँ लगातार
इस दृढ़ विश्वास और संकल्प के साथ
कि मेरा सार्थक प्रयास
बदल देगा एक दिन
लहरों को कैनवास में
रेत को शिलाओं में
सोच को हक़ीक़त में।

मैं जानता हूँ।
प्रेमनन्दन
About the poet

प्रेमनन्दन

View profile & all 16 Poems / Stories