फुलझड़ियाँ - प्रेमकिशोर पटाखा

प्रेमकिशोर पटाखाप्रेमकिशोर पटाखा27 Sept 1943

2 min read · 12.4K reads

बैठा तार सितार पर
मच्छर गाता गीत,
टाँग तार से लड़ गई
साथ बजा संगीत।

कान उठे ऊपर तने
तुरंत भर गया जोश,
उठी ऊँट की पीठ तब
जब बैठा खरगोश।

टेलीविजन पर दिखलाए
गुच्छे अंगूरों के,
देख लोमड़ी खाने लपकी
भालू उसको रोके-

‘यह सच्चे अंगूर नहीं हैं
है झूठा आकर्षण,
भेंट अरे दूरदर्शन की है
करो दूर से दर्शन।’

-साभार: पराग, मार्च, 1980, 29
प्रेमकिशोर पटाखा
About the poet

प्रेमकिशोर पटाखा

View profile & all 1 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like