तुम्हारे और मेरे बीच फासले तो हैं - प्रेमचंद सहजवाला

प्रेमचंद सहजवालाप्रेमचंद सहजवाला18 Sept 1945 – 21 Sept 2015

3 min read · 12.4K reads


तुम्हारे और मेरे बीच फासले तो हैं
मगर खुशी है कि मिलने के सिलसिले तो हैं

चलोगे साथ तो हम भी कदम बढ़ाएंगे
ये बात और है उल्फत में मरहले तो हैं

अगरचे गाहे-ब-गाहे कहीं गिरेंगे ज़रूर
ज़हन में थोड़े से मज़बूत फैसले तो हैं

गुरूर कर न फलक-बोस आशियाने पर
ज़मीं की कोख में थोड़े से ज़लज़ले तो हैं

शजर हूँ तनहा मगर ये खुशी भी क्या कम है
मेरे वजूद पे थोड़े से घोंसले तो हैं
प्रेमचंद सहजवाला
About the poet

प्रेमचंद सहजवाला

View profile & all 26 Poems / Stories

More from प्रेमचंद सहजवाला

  1. कभी सैय्याद के जो खौफ से बाहर नहीं आया - प्रेमचंद सहजवाला

    कभी सैय्याद के जो खौफ से बाहर नहीं आयापरिंदा कोई भी ऐसा फलक छू कर नहीं आया

    12.4K reads
  2. दीवाने तेरे हुस्न के मारों में खड़े हैं - प्रेमचंद सहजवाला

    दीवाने तेरे हुस्न के मारों में खड़े हैंतपते हुए पैरों से शरारों में खड़े हैं

    12.3K reads
  3. न हिन्दू की न मुस्लिम की - प्रेमचंद सहजवाला

    न हिन्दू की न मुस्लिम की किसी ग़लती से होता हैयहाँ दंगा सियासतदान[1] की मर्ज़ी से होता है

    12.4K reads
  4. किसानों को ज़मींदारों के - प्रेमचंद सहजवाला

    किसानों को ज़मींदारों के जब ऐलां बता देंगे,वो अपनी जान दे कर आप के कर्ज़े चुका देंगे.

    12.4K reads
  5. जगमगाते शहृ का हर इक मकाँ ऐवाँ लगा - प्रेमचंद सहजवाला

    जगमगाते शहृ का हर इक मकाँ ऐवाँ लगागरचे दिल से हर बशर बे-इन्तहा वीराँ लगा

    12.4K reads