सुन मेरे गीतों के पियवा - प्रेम शर्मा

प्रेम शर्माप्रेम शर्मा7 Sept 1934

3 min read · 12.4K reads

अमरलता प्यासी की प्यासी
सूख चला है जीवन बिरवा,
             सुन मेरे गीतों के पियवा !
बुरी गन्ध द्वार तक आई
रोम-रोम उमगी तरुणाई,
भावों के रसाल कुंजों में,
             देह उर्वशी, प्राण पुरूरवा !
ललित प्रसंग लिए जो सरसे
अब हैं उत्तररामचरित से,
मन की गाँठ खुली तो सहसा
             बिखर गए आँचल के फुलवा !
स्वप्नवती रातें छलना हैं
दिवाव सभी के मृगतृष्णा हैं,
किसका अन्तर्दाह घटा है
             सिसक-सिसक मत दहरे दियवा !

(साप्ताहिक हिन्दुस्तान, 25 सितम्बर 1996)
प्रेम शर्मा
About the poet

प्रेम शर्मा

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like