मौत-3 - प्रेम साहिल

प्रेम साहिलप्रेम साहिल

2 min read · 12.4K reads

लोगों के जन्मदिन पर ताली बजाती
मुस्कुराती है मौत

दीर्घ आयु का आशीर्वाद देती
बलइयाँ लेती है

जीवन के स्वाँग का
मौत से बेहतर कोई अदाकार नहीं

कभी न मरने वाली मौत
किसी की मौत पे
मरणहार जीवित मनुष्यों से बढ़कर
आँसू बहाती है।
प्रेम साहिल
About the poet

प्रेम साहिल

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like