मुझसे मिल - प्रेम साहिल

प्रेम साहिलप्रेम साहिल

2 min read · 12.4K reads

रसने से पहले
आम का स्वाद
चखने चखाने के लिए

मुझसे मिल
गाँव के बाहर
नदी के बाँध पर
टहलने बतियाने के लिए

शाम के आँचल में गिरे
सूरज को उठाकर चुपके से
टीले की ओट में छुपाने के लिए

फिर अल सुबह मुझसे मिल
टीले की ओट में छुपाई
वही पतंग उड़ाने के लिए।
प्रेम साहिल
About the poet

प्रेम साहिल

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like