डर - प्रेम साहिल

प्रेम साहिलप्रेम साहिल

2 min read · 12.4K reads

डर के मारे
मैंने जिस क हाथ थामा
वह डर ही था

डर के मारे
मैंने जिस की पूजा की
वह भी डर ही था

डर के मारे
मैं जिस घर में घुसा था
वह डर का था

डर के मारे
ये भी न जान सका
कि डर तो
डर का नाटक करता था
मुझे डराता था, ख़ुद डरता था।
प्रेम साहिल
About the poet

प्रेम साहिल

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like