साया दरक रहा है - प्रेम कुमार सागर

प्रेम कुमार सागरप्रेम कुमार सागर1 Sept 1980

3 min read · 12.4K reads


आशियाँ जो खाक हो गया शमां जलाने में
कहाँ हम ठौर पाएँगे इस बेदर्द जमाने में |

नैया तो डूब जाएगी मझधार में फँसकर
पतवार गर टूटा लहर को आजमाने में |

माली के बाग़ में बहार महफ़िल सजे कैसे
गुल ही उजड़ गया है गुलशन सजाने में |

ईमारत सी बन रही है अरमानों के खाक पर
एक साया दरक रहा है इसको बनाने में |

कोई बन गया है देखो जख्मों का जखीरा
काँटों के बीच जा बसा फूल को भुलाने में |

सागर तू कैद कर ले हर जाता हुआ लम्हा
जन्मों लगेंगे फिर तुझे इसको भुलाने में ||
प्रेम कुमार सागर
About the poet

प्रेम कुमार सागर

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like