गुलिश्तां उल्लुओं को याद करता है - प्रेम कुमार सागर

प्रेम कुमार सागरप्रेम कुमार सागर1 Sept 1980

2 min read · 12.4K reads


अकेला होकर भी, जब शाख, वह बर्बाद करता है
न जाने क्योँ गुलिश्तां उल्लुओं को याद करता है |

नफरत कभी बरसा था इस बदहवास चमन में
वीराना एक - एक मंजर यही फ़रियाद करता है |

भ्रमर की जिंदगी जबकि कटी है प्यार में इनके
गुलों का आब क्यूँ काँटों को ही इरशाद करता है |

कभी गुजरा था उन दो-दो नशीली आँख के रस्ते
तभी ‘सागर नशे का हर वखत शंखनाद करता है ||
प्रेम कुमार सागर
About the poet

प्रेम कुमार सागर

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like