घायल खंजर - प्रेम कुमार सागर

प्रेम कुमार सागरप्रेम कुमार सागर1 Sept 1980

3 min read · 12.4K reads


फिर घिर चूका कुहरा घना आकाश में है
अब भी क्यूँ दुनिया रोशनी की आस में है |

रो-रो गुलिस्तां बस यही फ़रियाद करता है
गंध-ऐ-बारूद अब तक यहाँ के घास में है |

मुर्दा है मेरे काम का’-कहा धोती-कुर्ते ने-
सत्ता की मोटी डोर अभी उस लाश में है |

मत सोच गुजरा जो अभी वो दर्द अंतिम था
सागर दो-चार गिरह अभी उस बांस में है |

जख्म देकर आँखों से कोई बच नहीं सकता
एक घायल खंजर अब भी मेरे पास में है |
प्रेम कुमार सागर
About the poet

प्रेम कुमार सागर

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like