मुकाम - प्रयाग शुक्ल

प्रयाग शुक्लप्रयाग शुक्ल28 Sept 1940

3 min read · 12.4K reads

हम कहीं दूर चले जाते हैं । वापस आते फिर ।
और उस जगह का नाम मालूम नहीं ।
आकाश छ्त नहीं है, एक नीली गहराई में
नहीं, वह फैला हुआ नीला है
जिसका कोई शरीर नहीं । मुक़ाम सब उसी मुक़ाम
पर पहुँचते हैं--फ़ैयाज ने कहा । फिर एक थाप है
शरीर से कुछ ले जाती हुई । हम सब डूब जाते
हैं । अनेकॊं बार मैंने अपने को डूबते हुए
देखा है । फिर वह शरीर वही शरीर नहीं रहता ।

फ़ैयाज= तबला वादक फ़ैयाज खाँ
प्रयाग शुक्ल
About the poet

प्रयाग शुक्ल

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like