रस्ते के कंकड़-पत्थर, पग-पग की ठोकर,
तपता आतप ताप और ये काँटे .
चलना है स्वीकार इन्हें कर .
काँटों का विष-वमन, धूप की तपन,
राह दुर्गम है!
नीरस जीवन भार
नेह को दो ही बोल सहज कर जाते,
दो क्षण की मुस्कान सँजो लेते
पथ के ये विषमय काँटे,
जग की मौन उपेक्षा, उपालंभ, आरोपण,
तो फिर तोड़ न पाते
ओ सहयात्री, अपने नाते!
तपता आतप ताप और ये काँटे .
चलना है स्वीकार इन्हें कर .
काँटों का विष-वमन, धूप की तपन,
राह दुर्गम है!
नीरस जीवन भार
नेह को दो ही बोल सहज कर जाते,
दो क्षण की मुस्कान सँजो लेते
पथ के ये विषमय काँटे,
जग की मौन उपेक्षा, उपालंभ, आरोपण,
तो फिर तोड़ न पाते
ओ सहयात्री, अपने नाते!








