सागर-कन्या - प्रतिभा सक्सेना

प्रतिभा सक्सेनाप्रतिभा सक्सेना9 Sept 1938

5 min read · 12.4K reads

सागर की कन्या, विष बंधु तेहि नाते सों,
ताही सों बहिनी है रंभा अरु वारुणी,
वाके पिये होत मद, इह का पाये ही होत
कितै गुनी अधिक इह मद-संचारिणी!

टिकै कहूँ नाहीं, कभै इहाँ, कभै उहाँ,
इह के मन की तरंग, जौन भावे सो करति हैं!
पति कइस कहे कुछू, बस्यो ससुरारै माहिं,
छीर-सिन्धु माँहिं आँख मूँदि के रहत है!
पुरातन पुरुष की वधू नवेली, अलबेली अहै
तासों ही ह्वै गईं ई चंचला विहारिणी!

जा के रतनारे नयनन के कटाच्छ ही ते
झूमि परे सोये हरि जाय शेष शैया पे!
जाके पास रहै ताके धरा पे न परत पाँय
मत्त हुई जात जन जाके अपनाये ते!
तिहूँ लोक जोहै मुख किरपा हित, देखे रुख
चाहे दीठ जाकी सदा सुख- संचारिणी!

देवि, कृपा दृष्टि मोंपे सदा ही बनायो,
हाथ जोरति, परति पाँय सीस झुका आपुनो,
तो सम न लीलामयी, मो सम पुकारी कौन
मेरो अपराध सारो तोहे ही ढाँपनो!
का कहौं तोहार गुण, बानी को लाज लगे
मुक्त ह्वै लुटावति, ढरै जो काम दायिनी!
प्रतिभा सक्सेना
About the poet

प्रतिभा सक्सेना

View profile & all 182 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like