नरक का द्वार - प्रतिभा सक्सेना

प्रतिभा सक्सेनाप्रतिभा सक्सेना9 Sept 1938

6 min read · 12.3K reads

आदम ने हौव्वा से कहा, सबकी जड़ तुम हो!
अच्छे ख़ासे रह रहे थे जन्नत के बग़ीचे में द्विधाहीन,
कि करना है वह करेगा,
निश्चिन्त कि कोई ज़िम्मेदारी नहीं,
बड़े चैन से थे!
तुम्हीं ने भरमाया, बहकाया फैलाई अपनी माया,
बर्जित फल चखने को उकसाया!
सोच-समझ को झकझोर जगाया और
सारा सुख सारा चैन हिरन हो गया!
जैसे थे, ठीक थे!
परम संतोष से भरे!
अब खो गया सारा चैन!
अरे दुख का मूल है तू औरत!
कठिनाई पड़ने पर मर्द के भीतर का लावा उमड़ आता है बार-बार!
तमतमाता है,
गुर्राता है, झुँझलाता है,
कसर निकालता है हर प्रकार!
बुद्धि, रीति-नीति-प्रीति, सब स्त्रियाँ हैं, भाग चलो इनसे!
हाँ, कहा था उनने -
दुखिया दास कबीर है जागे अरु रोवै -
जब बोध जाग गया तो सुख कहाँ?
औरत?
पापिनी है ठगिनी है माया है!
बेचारे आदमी को वंचित कर दिया
उस परम सुख से
सामने बीन बजती रहे
आँखें मूँदे पड़े पगुराने में जो था!
बेचारे कालिदास मगन थे,
जिस पर बैठे थे उस डाल को काटने में तन्मय!
चेता दिया प्रखर विद्योत्तमा की दीप्ति ने
सुध-बुध खोये समाए थे अपार मोह-पारावार में तुलसी
चौंका दिया रत्ना की एक खरी उक्ति ने!
नारी नरक का द्वार है,
तारण की अधिकारिणी!
देखो न, कितने नर भाग गए उसे त्याग,
अपने स्वर्ग का दरवाज़ा खुलवाने!
प्रतिभा सक्सेना
About the poet

प्रतिभा सक्सेना

View profile & all 182 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी