मोरी जोत ना धुँधुआय - प्रतिभा सक्सेना

प्रतिभा सक्सेनाप्रतिभा सक्सेना9 Sept 1938

5 min read · 12.4K reads

पीछे छूटि गई सारी भीर-भार!
अब तो उतरि गो सैलाब,
जी में काहे की हरास,
लै जात नहीं केऊ का उधार!

सँवारि दये बच्चा,
निभाइ दियो कुनबा,
अब बार फँसे चाँदी के तार!

झेली छाँह-धूप सारी,
राह पूरी करि डारी,
थोरो बच्यो सो भी होय जाई पार!

सही लागे सोई करिबे,
आपुन सिर उठाय जीबै!
केऊ और से लगइबे ना गुहार!

मोरे आपुने हैं सारे
कोई बूढ़ कोई बारे,
बाँट लेई सारो दुख सुख सबार!

जौ लौं जियैये राम,
खाली बैठिबो हराम,
ना केऊ की दया की दरकार!

दीन नाहीं हुइबे,
मलीन नाहीं हुइबे,
कुछु जादा नहीं चाहिबो हमार!

कोऊ पछितावा नहीं,
अँसुअन की भाखा नहीं,
विरथा नाहीं गयो जीवन हमार!

आपुन पावनो लै लीन्हों,
हुइ पायो सो कर दीन्हो!
अब तो सामने ही होई लिखवार!

मोरी जोत ना धुँधुआय,
पूरी भभके औ बुझि जाय!
प्रभु से ऐही बस विनती हमार
प्रतिभा सक्सेना
About the poet

प्रतिभा सक्सेना

View profile & all 182 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी