माँ री, बुला एक बार! - प्रतिभा सक्सेना

प्रतिभा सक्सेनाप्रतिभा सक्सेना9 Sept 1938

4 min read · 12.4K reads

फिर से उसी घर में थोड़ा थोड़ा-सा रह लूँ माँ री, बुला एक बार!

ससुरे के आँगन में पड़ने लगे जब से सावन की बदरी की छाया,
कुंडी दुआरे की खटके जरा, यों लगे कोई मैके से आया!
पग को तो बिछुये महावर नें बाँधा, सासुर की देहरी पहाड़!

काहे को बिटिया जनम दिये मइया,क्यों सात फेरों में बाँधा
इतनी अरज मेरी सुन लीजो बीरन टूटे न मइके का धागा!
भौजी मैं चाहूँ न सोना, न चाँदी, तुम्हरा तिनक भर दुलार!

निमिया के झूले से नीचे उतारी, छिनी सारी बचपन की सखियाँ,
ऐसा न कोई दिखे जिससे कह पाऊं खुल के मैं सुख-दुख की बतियाँ!
ननदी करे अपने भइया को रोचना मन को सकूँ ना सम्हार!

होकर परायी, नयन नीर भर, पार कर आई निबहुर डगरिया
तूने भी भैया पलट के न देखी कैसी बहन की नगरिया!
काहे को बाबुल सरगवास कीन्हा, छोड़ी धिया बीच धार!
माँ री, बुला एक बार ....!
प्रतिभा सक्सेना
About the poet

प्रतिभा सक्सेना

View profile & all 182 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी