कुमार का हठ - प्रतिभा सक्सेना

प्रतिभा सक्सेनाप्रतिभा सक्सेना9 Sept 1938

8 min read · 12.4K reads

षड्मुख घूमि तीन लोकन में आइ चरन सिर नाये !
स्रम से थकित आइ बइठे, देखित गणेश मुस्काये !
गये न तुम ,काहे से अपनो वाहन देख डेराने ?
पूरन काज कियो बुधि बल ते गजमुख परम सयाने
गणपति पहिल बियाहे कन्या पहिल पूजि सनमाने !
 शंकर कहिन ,सबै साधन में श्रद्धा -बुधि है भारी !
गुस्सइले कुमार, बातन से मोहे पितु महतारी ,
गई सबहिन की मति मारी  !
समरथ औ सुभ-मति से पूरन उचित पात्र अधिकारी,
  इनका धारन करै बिस्व हित होवे मंगल कारी !
तनबल ,मनबल और बुद्धिबल की हम लीन परीच्छा ,
 जा सों होय सकारथ रिधि -सिधि हमरी इहै सदिच्छा !
शिकायत षड्मुख की भारी !
 पार्वती समुझावैं , तुम अति वीर महाबलधारी ,
साधन और उपाव सहज करि देत काज सब भारी !
बल ते सरै न काज अगम, तब बुद्धि उपाय सुझावै ,
हर्र-फिटकरी बिना रंग पूरो-पूरो चढ़ि जावे !
पूत तुम समुझौ बात हमारी !

बुद्धि वीर बे ,वे बाहु वीर तुम दोऊ मोर दुलारे ,
दुइ कन्यन सों दोनिउ भैया ब्याह करहु मोरे बारे !
खिन्न कुमार उठे बोले तुम जौन कहा हम कीन्हा ,
आज्ञा सिर धरि दौरि थक्यो तौहूँ जस नेक न दीन्हा !
करो तुम ,जो भावै महतारी !
 
 स्रम पुरुषारथ भयो अकारथ हम बियाह ना करिबे ,
   उचटि गयो मन अब हम जाइ कहूँ अनतै ही रहिबे !
गौरा गनपति करैं निहोरे अइस कुमार रिसाने ,
बहुत करी विनती कर जोरे विधि निरास पछिताने ,

पसुपति करि परबोध थकाने केहू भाँति न मानै
दोनिहुँ कन्या एकहि बर सों ब्याहन की तब ठाने !
लिखी जो कउन सकै , टारी !

भयो बियाह वेद विधि गिरिजा परिछन कीन्ह बधुन को ,
गौरा को परिवार निरखि अस अचरज देव वधुन को !
गनपति पाये रिद्धिृसिद्धि द्वौ पुत्र लाभ-सुभ जनमे ,
सुर-मुनि सबै सिहात कामना करत कृपा की मन में !
बिघनहर्ता गजमुख धारी !
प्रतिभा सक्सेना
About the poet

प्रतिभा सक्सेना

View profile & all 182 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनसब चले जाएँगे ख़ाली कर के बस्ती एक दिन— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी