कहाँ की बात - प्रतिभा सक्सेना

प्रतिभा सक्सेनाप्रतिभा सक्सेना9 Sept 1938

3 min read · 12.4K reads

चलो बात आई गई हो गई !
छोड़ो शिकायत जो बो गई !

कहा-सुना तो ,क्या चिपक गया ,
फिर भी तो मन कुछ हिचक गया !
बोलो न, ,चुप मत रहो, भई !

अच्छा ,चलो बाहर निकल चलें ,
कुछ कदम मिल कर पैदल चलें !
 हँसें, ज़रा ! मिलते हैं लोग कई !

ज़िन्दगी है .ये सब तो चलता है ,
थोड़ा सा नमक-मिर्च मिलता है !
हुई नहीं कोई भी बात नई !

छत फाड़ ठहाका उठा था जब
एक दूसरे की तरफ़ देखा तब,
चार आँखें, लिये सवाल कई !

नज़रें थीं शर्ट के सिन्दूर पर !
खुले होंठ, दृष्टि झुकी झेंप कर
  बची-खुची बर्फ़ सब पिघल गई !
प्रतिभा सक्सेना
About the poet

प्रतिभा सक्सेना

View profile & all 182 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like