जय हो गणेश - प्रतिभा सक्सेना

प्रतिभा सक्सेनाप्रतिभा सक्सेना9 Sept 1938

6 min read · 12.4K reads

जय हो गनेश, प्रथम तुमका मनाय लेई,
कारज के सारे ही विघ्न टल जायेंगे!
नाहीं तो देवन के दफ़्तर में गुजर नहीं,
तुमका मनाय सारे काज सर जायेंगे!

सारे पत्र-बंधन के तुम ही भँडारी हो,
हमरे निवेदन को पत्र तुम करो सही,
हमसों पुजापा लेइ आगे बढ़ाय देओ!
बाबू हैं गनेस, तिन्हें पूज लेओ पहले ई!

दस चढ़ाय देओ, ई हजार बनवाय दिंगे
कलम की मार बड़े-बड़े नाचि जायँगे,
उदर बिसाल सब चढ़ावा समाय लिंगे
इनकी किरपा से सारे संकट कटि जाहिंगे!

कहूँ जाओ द्वारे पे बैठे मिलि जावत हैं,
देखत रहत कौन, काहे इहाँ आयो है!
कायदा कनून तो जीभै पे धर्यो है पूरो!
नाक बड़ी लंबी, सूँघ लेत सब उपायो हैं

चाहे लिखवार, तबै लिखन बैठ जाइत हैं
क्लर्की निभात बड़े बाबू पद पायो है.
वाह रे गनेस, तोरी महिमा अपार
आज तक किसउ से जौन बुद्धि में न हार्यो है!

विधना के दफ़्तर के इहै बड़े बाबू हैं
पूजै प्रथम बिना तो काजै न होयगो,
सारी ही लिखा-पढ़ी इनही के हाथ,
जौन उनते बिगार करे जार-जार रोयगो!

हाथन में लडुआ धरो, पत्र-पुस्प अर्पन करो,
सुख से निचिंत ह्वैके जियो जिय खोल के
पहुँचवारे पूत, रुद्र और चण्डिका के है जे,
इनके गुन गान करो, सदा जय बोल के!
प्रतिभा सक्सेना
About the poet

प्रतिभा सक्सेना

View profile & all 182 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

जिस रास्ते गए वेबोली भिक्षुणी “—सुनों! एक दिन इसी रास्ते गए वहएक बालिका—वेश्या के उनके पैर पर माथा टेकते, उसे— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीतोड़ने दोवे मजबूर हैं अपनी खिसियाहट से।अगर विचार की कोई मूर्ति बन पाती तो वे उसे तोड़ते।— फ़रीद ख़ाँनानी का चश्माआसमान में टिम टिमाती नानी हँसती होंगी हमारे बचपने पर।हाँ!— फ़रीद ख़ाँबुद्ध मुस्कराए हैं‘लाल इमली’ कहते ही इमली नहीं कौंधी दिमाग़ मेंजीभ में पानी नहीं आया— हरीशचंद्र पांडेसोलह की उम्रएक युवा संन्यासिन को देखकरकभी-कभी इसी उम्र में ऊब जाता है मन— हरीशचंद्र पांडे