चिनार के पत्ते - प्रतिभा सक्सेना

प्रतिभा सक्सेनाप्रतिभा सक्सेना9 Sept 1938

6 min read · 12.4K reads

उड़ आए तूफ़ानी हवाओं के साथ,
ये चिनार के पत्ते!
बर्फ़ की सफ़ेद चादर पर जगह -जगह
ख़ून के धब्बे!
उसी लहू के कुछ छींटे,
कुछ लिख गए हैं इन पर भी!
मोती-जड़ी नीलम - घाटी में उगे थे कभी,
बारूदी धुएँ से झुलसे,
उड़ रहे हैं सब तरफ़
उन्ही चिनारों के पते!

ऋतुएँ बदलेंगी, बर्फ़ पिघलेगी,
पर यह ख़ून कभी नहीं पिघलेगा!
युवा हृदय की तमाम हसरतें,
जीवन के सतरंगी सपने सँजोये,
यह ऐसा ही जमा रहेगा इस धरती पर,
जिनने सींचा है इसे अपने गर्म लोहू से,
कि आश्वस्त रहें हम सब!
उनके नाम लिख दो इस धरती पर,
यही सँदेशा लाये हैं ये चिनार के पत्ते!

अब बारी तुम्हारी है,
लहू के ये धब्बे,
लाल फूल बन सुवास भर दें साँसों में,
जब लौट कर वे आयें यहाँ!
इस धरती पर बिखरे
उनके सपने साकार हो सकें .
जिम्मेदारी अब तुम्हारी है -
कह रहे हैं ये चिनार के पत्ते!

सिर से छुआ लो, हृदय से लगा लो -
इनने देखा है वह,
जिसे सुनकर दुख भी पथरा जाये!
यही एहसास जगाने आये हैं
ये चिनार के पत्ते!
उड़ आये तूफ़ानी हवाओं के साथ,
ये चिनार के पत्ते!
प्रतिभा सक्सेना
About the poet

प्रतिभा सक्सेना

View profile & all 182 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी