बहिनी का भाग - प्रतिभा सक्सेना

प्रतिभा सक्सेनाप्रतिभा सक्सेना9 Sept 1938

4 min read · 12.4K reads

तेरी कमाई में ओ,मेरे भइया कुछ तो है बहिनी का भाग,
इक नया पैसा हजार रुपैया में,बस इतना कर दे निभाव,

भौजी को गढ़वा दे हीरे के गहने,कांच की चुरियाँ मोय,
मइके इतना ही मान बहुत रे,तेरी तरक्की होय.
बरस में दो दिन पाऊँ वो देहरी,इतना सा मन का चाव.

ये ही बहुत रे,चिठिया पठा दे आए जो तीज-तेवहार
मइया औ बाबा किसके रहे रे,भइया से मइका हमार.
फिर तो ये मेरा, तेरा वही घर, जीवन का ये ही हिसाब.

माँ जाए भाई सा दूजा न कोई,दरपन सा निहछल भाव.
भइया की भेंटें ऐसा लगे मइया पठवा दिहिन है प्रसाद,
सुख हो या दुख,गए मौसम के, रुख पर तेरा न बदला सुभाव.

बचपन के सुख को जी लूँगी फिर से बाँधूँगी यादों की गाँठ,
संबल बनेंगी रँग से भरेंगी,जब भी जिया हो उचाट.
देखूँ तुझे सियरावे हिया, लागे बाबुल की छू ली छाँव.
प्रतिभा सक्सेना
About the poet

प्रतिभा सक्सेना

View profile & all 182 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी