अश्वत्थामा - प्रतिभा सक्सेना

प्रतिभा सक्सेनाप्रतिभा सक्सेना9 Sept 1938

7 min read · 12.4K reads

जरा सा घी दे दे माई!जरा सा माई दे दे घी!
मारता टीस घाव मेरा!
प्रभू कल्याण करे तेरा! जरा सा..
घरनिया निकली घर में से,
बटोही, घाव हुआ कैसे ?
सबै करनी का फल आही!.. जरा सा
बड़ो ऊँचो-पूरो लरिका,
किन्तु मुख पीड़ा से मुरझा,
बात वह समझ नहीं पाई! जरा सा
खून और पीप रिसा आता,
बैद को जाकर दिखलाता!
न,इसकी दवा नहीं पाई!जरा सा..
कहाँ से चोट मिली भइया ?
पुरानी कितनी हे दइया!
देख कर टूट रहा है जी!जरा सा..
हुआ विचलित देखे से मन,
कर रहा तू दिन-रात सहन,
किसी को दया नहीं आई ?जरा सा..
न पूछो माँ, बस दे दो घी,
शान्त कुछ हो जायेगा जी!
व्याधि का पार नहीं कोई! जरा सा..
हथेली घी धर लौट चला,
देखती घरनी गया चला!
हिया में करुणा भर आई!जरा सा..
कौन यह और कहाँ रहता
भयानक पीड़ा को सहता!
कोइ तो बतला दे भाई! जरा सा..

अरे ऊ अश्वत्थामा रहे,
महाभारत का पापी अहै!
ज्योति-मणि थी मस्तक पाई! जरा सा
द्रौपदी ने तो जीने दिया,
किंतु अर्जुन ने दंडित किया!
काट शिरमणि ली ज्योतिमयी! जरा सा
द्रौपदी के पाँचहु बारे,
सोवते माँहि मारि डारे!
इहै गति है उस पातक की!जरा सा..
शाप है ई चिरकाल जिये,
कोटि बरसों तक ये दुख सहे!
न आये इसको मृत्यु कभी!जरा सा..
जनावत नहीं नाम अपुनो,
कहीं पहचान न ले कउनो!
व्याधि का अंत कहाँ इहकी!जरा सा..
अरे अब छिमा करौ ओहिका,
प्रभो,करि देउ मुक्त लरिका!
घरनियां ने अस बात कही! जरा सा
कौन है इहाँ दूध का धुला,
बड़े ऊँचे -ऊँचन ने छला!
कलपती हुइ है मातु कृपी!जरा सा..
प्रतिभा सक्सेना
About the poet

प्रतिभा सक्सेना

View profile & all 182 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी