खेल ही तो है... - प्रतिभा कटियार

प्रतिभा कटियारप्रतिभा कटियार

2 min read · 12.4K reads

हर मौसम से
पतझर की मानिंद
झरता अवसाद
मद्धम-मद्धम...

सन्नाटा
चबाते-चबाते
बेस्वाद हो चुकी ज़िदगी ।

दूर-दूर तक पसरे
एकांत के सेहरा में
किसी बंजारन की तरह
भटकते-भटकते,

अपनी ही साँसों की आवाज़
से घबराकर
किसी तरह पीछा छुड़ाना
फ़ुरसत से ।

व्यस्तताओं से,
मुस्कुराहटों से,

दुखों को रौंदने की कोशिश
खेल ही तो है...
प्रतिभा कटियार
About the poet

प्रतिभा कटियार

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी