इस होली... - प्रतिभा कटियार

प्रतिभा कटियारप्रतिभा कटियार

2 min read · 12.4K reads

चलो, दुःख को नहला दें
ख़ुशियों के रंग से,

चलो, भूख पर
उलीच दें
रोटी की ख़ुशबू,

चलो, हताशाओं को
सराबोर करें
उम्मीदों के गाढ़े रंग से,

चलो फ़िरकापरस्ती को दबोचकर
शांति के रंग में डुबो ही दें

चलो, विरह के गालों पर मलें
मिलन का रंग सुनहरी
इस होली...
प्रतिभा कटियार
About the poet

प्रतिभा कटियार

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like