एक टुकड़ा याद - प्रतिभा कटियार

प्रतिभा कटियारप्रतिभा कटियार

2 min read · 12.4K reads

एक याद
सपने की मानिंद
उतरती है
रोज़ पलकों में,
नींद की चाप
सुनते ही
पंखुड़ी-सी खुलने लगती है
आँखों में

रात भर गुनगुनाती है
मिलन के गीत,
दिखाती है सुंदर सपने
जिनमें होते हैं
न धरा, न आकाश
न फूल कोई, न मौसम
न पहाड़, न नदियाँ
बस एक टुकड़ा मैं
और एक टुकड़ा तुम ।

हर सुबह
मैं इसे ख़्वाब का
नाम देती हूँ ।
प्रतिभा कटियार
About the poet

प्रतिभा कटियार

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like