धर ध्यान रटो रघुबीर सदा धनुधारी को - प्रतापकुवँरि बाई

प्रतापकुवँरि बाईप्रतापकुवँरि बाई

2 min read · 12.4K reads

धर ध्यान रटो रघुबीर सदा धनुधारी को ध्यान हिये धर रे।
पर पीर में जाय कै बेग परौ करतें सुभ सुकृत को कर रे॥
तर रे भवसागर को भजि कै लजि कै अघ-औगुण ते डर रे।
परताप कुमारि कहै पद-पंकज पाव धरी मत बीसर रे॥
प्रतापकुवँरि बाई
About the poet

प्रतापकुवँरि बाई

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like