होरी खेलन की सत भारी - प्रतापकुवँरि बाई

प्रतापकुवँरि बाईप्रतापकुवँरि बाई

3 min read · 12.4K reads

होरी खेलन की सत भारी।
नर-तन पाव अरे भज हरि को सास एक दिन सारी।
अरे अब चेत अनारी।
ज्ञान-गुलाल अबीर प्रेम करि, प्रीत तणी पिचकारी।
लास उसास राम रँग भर-भर सुरत सरीरी नारी।
खेल इन संग रचा री।
उलटो खेल सकल जग खेलै उलटो खेलै खिलारी।
सतगुरु सीख धार सिर ऊपर सतसंगत चल जारी॥
भरम सब दूर गुपारी।
ध्रुव प्रहलाद विभीषण खेले मीरा करमा नारी।
कहै प्रतापकुँवरि इमि खेलै सो नहिं आवै हारी॥
साख सुन लीजै अनारी॥
प्रतापकुवँरि बाई
About the poet

प्रतापकुवँरि बाई

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like