प्यार और इंक रिमूवर - प्रांजल धर

प्रांजल धरप्रांजल धर1 Sept 1982

3 min read · 12.4K reads

प्रेम पाती में उमड़ रहे शब्दों से
झाँकता है इंक रिमूवर आजकल।

जब प्रेम एक ‘योजना’ हो
तो एक बार लिखने से पहले
सौ बार सोचना भी बहुत कम पड़ जाता है,
पाती में लिखा शब्द योजना की परतों में
बुरी तरह गड़ जाता है,
और योजना को ‘अंजाम’ तक पहुँचाने की
गाढ़ी लालसा में हर बार शब्दों पर
इंक रिमूवर चढ़ जाता है।
फिर लिखे जाते नये शब्द,
उन पर फिर चढ़ता इंक रिमूवर।
फिर लिखा जाता कोई नया लफ़्ज
लेकिन फिर इंक रिमूवर...!

प्यार और इंक रिमूवर पर्यायवाची हैं क्या!
या दोनों साथ-साथ मिले थे
हड़प्पा की खुदाई में!
प्रांजल धर
About the poet

प्रांजल धर

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like