मैं सुभक्ष्य रहा - प्रांजल धर

प्रांजल धरप्रांजल धर1 Sept 1982

2 min read · 12.4K reads

मैं सुभक्ष्य रहा सदैव
तुम्हारे लिए और तुम्हारी ही
उन कामनाओं के लिए जिनमें
बस मैं ही मैं व्याप्त रहा
किसी नियमित सातत्य की मानिन्द.
तुम्हारी सुविधाजीविता से उद्भूत सारे ग़ैर-ज़रूरी संघर्ष
मेरे ही हिस्से आए सदैव
और अनचाहे ही संघर्षों की सन्तति बना मैं.
प्रांजल धर
About the poet

प्रांजल धर

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like