ज़रा ये सोच मेरे दोस्त दुश्मनी क्या है - प्राण शर्मा

प्राण शर्माप्राण शर्मा13 Sept 1937 – 25 Sept 2018

3 min read · 12.4K reads

  
  ज़रा ये सोच मेरे दोस्त दुश्मनी क्या है
  दिलों में फूट जो डाले वो दोस्ती क्या है

  हज़ार बार ही उलझा हूँ इसके बारे में
  कोई तो मुझ को बताये कि ज़िंदगी क्या है

  ख़ुदा की बंदगी करना चलो जरूरी सही
  मगर इंसान की ऐ दोस्त बंदगी क्या है

  किसी अमीर से पूछा तो तुमने क्या पूछा
  किसी ग़रीब से पूछो कि जिंदगी क्या है

  नज़र में आदमी अपनी नवाब जैसा सही
  नज़र में आदमी की प्राण आदमी क्या है.
  
प्राण शर्मा
About the poet

प्राण शर्मा

View profile & all 59 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like