उड़ते हैं हज़ारो आकाश में पंछी - प्राण शर्मा

प्राण शर्माप्राण शर्मा13 Sept 1937 – 25 Sept 2018

3 min read · 12.4K reads

उड़ते हैं हज़ारो आकाश में पंछी
ऊँची नहीं होती परवाज़ें सभी की

इस शहर का जीवन सहमा तो भला क्यों
आतंक की आँधी उस शहर चली थी

इक डूबता बच्चा कैसे वो बचाता
उस शख्स में यारों हिम्मत की कमी थी

बरसी तो यूँ बरसी आँगन भी न भीगा
सावन की घटा थी खुलके तो बरसती

धर्मों में बँटा है संसार ये माना
बँट पाई न लेकिन पीड़ाएँ न जहाँ की

पुरज़ोर हवा में गिरना ही था उनको
ए प्राण घरों की दीवारें थी कच्ची
प्राण शर्मा
About the poet

प्राण शर्मा

View profile & all 59 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like