ख़ुशबुओं को मेरे घर में छोड़ जाना आपका - प्राण शर्मा

प्राण शर्माप्राण शर्मा13 Sept 1937 – 25 Sept 2018

4 min read · 12.4K reads

ख़ुशबुओं को मेरे घर में छोड़ जाना आपका।
कितना अच्छा लगता है हर रोज़ आना आपका।

जब से जाना- ,काम है मुझ को बनाना आपका।
चल न पाया कोई भी तब से बहाना आपका।

आते भी हैं आप तो बस मुँह दिखाने के लिए।
कब तलक यूँ ही चलेगा दिल दुखाना आपका।

क्यों न भाये हर किसी को मुस्कराहट आपकी।
एक बच्चे की तरह है मुस्कराना आपका।

मान लेता हूँ चलो मैं बात हर इक आपकी।
कुछ अजब सा लगता है सौगन्ध खाना आपका।

क्यों न लाता मँहगे-मँहगे तोहफ़े मैं परदेस से।
वरना पड़ता देखना फिर मुँह फुलाना आपका।

बरसों ही हमने बिताए हैं दो यारों की तरह
प्राण मुमकिन ही नहीं पल में भुलाना आपका।
प्राण शर्मा
About the poet

प्राण शर्मा

View profile & all 59 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी