केवल फूल भला लगता है तेरा धोखा है प्यारे - प्राण शर्मा

प्राण शर्माप्राण शर्मा13 Sept 1937 – 25 Sept 2018

3 min read · 12.4K reads

केवल फूल भला लगता है तेरा धोखा है प्यारे
एक तराशा पत्थर भी तो सुन्दर होता है प्यारे

यह एक बार उतर जाए तो लोगों का उपहास बने
मर्यादा जैसे नारी के तन का कपड़ा है प्यारे

सब कुछ ही धुँधला दिखता है तुझको इस सुन्दर जग में
लगता है तेरी आँखों मैं कुछ कुछ कचरा है प्यारे

दुख घेरे रहता है मन को सिर्फ़ इसी का रोना है
वर्ना हर एक के जीवन में सब कुछ अच्छा है प्यारे

रंग नया है ढंग नया है सोच नई और बात नई
तू भी बदल अब तो यह सारा आलम बदला है प्यारे

हर बाज़ार भरा देखा है आते जाते लोगों से
फिर भी हर एक का कहना है खाली बटुआ है प्यारे
प्राण शर्मा
About the poet

प्राण शर्मा

View profile & all 59 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी