जबकि लोग किया करते हैं शंका ज्ञानी-ध्यानी पर - प्राण शर्मा

प्राण शर्माप्राण शर्मा13 Sept 1937 – 25 Sept 2018

4 min read · 12.4K reads

जबकि लोग किया करते हैं शंका ज्ञानी-ध्यानी पर |
क्यों न बढ़ेगा रोष सभी में मूरख की अगवानी पर ||

कैसा था वो युग वो कैसी दुनिया थी, हैरान हूँ मैं |
जबकि रचे जाते थे किस्से केवल राजा-रानी पर ||

बालिग करता कोई गलती गुस्सा करना जायज़ था |
कैसा गुस्सा मेरे भाई बच्चे की नादानी पर ||

शुक्र मना जो तेरे दुख में आँसू बहाने लोग आए |
वरना हर कोई रोता है अपनी राम कहानी पर ||

मुँडेरों पर बैठे कौओ कौन सुनेगा तुम्हें यहाँ |
दुनियावाले तो मरते हैं कोयल की मृदु बानी पर ||

प्राण जरूरत थी पानी की जब धरती पर सूखा था|
उस पानी से क्या लेना जो पानी बरसा पानी पर||
प्राण शर्मा
About the poet

प्राण शर्मा

View profile & all 59 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी