हर तरह के फूल का बूटा लगाया जाता है - प्राण शर्मा

प्राण शर्माप्राण शर्मा13 Sept 1937 – 25 Sept 2018

3 min read · 12.4K reads


हर तरह के फूल का बूटा लगाया जाता है
घर के आँगन को सदा सुन्दर बनाया जाता है

आसमाँ तक कब भला उसको उठाया जाता है
मिट्टी का घर भी कहीं ऊँचा बनाया जाता है

धीरे- धीरे मुँह बना कर देखना सबको तेरा
इतना तो बतला कि ये किसको चिढ़ाया जाता है

प्यार के धागे में अब तो बाँध ले मुझको सनम
एक बच्चे-सा मुझे क्यों बरगलाया जाता है

कैसी उलझन, कैसी अड़चन, कैसी है ये चुपचुपी
हाल दिल का अपने को कुछ तो सुनाया जाता है
प्राण शर्मा
About the poet

प्राण शर्मा

View profile & all 59 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like