हर कोई, ऎ दोस्तो! रोता या चिल्लाता नहीं - प्राण शर्मा

प्राण शर्माप्राण शर्मा13 Sept 1937 – 25 Sept 2018

3 min read · 12.4K reads

हर कोई, ऎ दोस्तो! रोता या चिल्लाता नहीं।
कौन कहता है कि दुख का मारा मुस्काता नहीं।

देखने में एक-से हैं वे भले ही दोस्तो।
हर सितारा रोशनी भरपूर बरसाता नहीं

लाख हों, ऎ दोस्तो! जग के दबाब उस पर मगर
मन का सच्चा आदमी कसमें कभी खाता नहीं।

सब्र इनसाँ का अगरचे उड़ गया तो उड़ गया
ये वो पंछी है जो फिर से पर हाथ में आता नहीं।

हो मज़े में कोई कितना, दोस्तो! परदेश में
याद अपना देश किस इनसान को आता नहीं।

ये तो मुमकिन है कि टकरा जाए सहसा राह में
जानकर कोई किसी से प्राण टकराता नहीं।
प्राण शर्मा
About the poet

प्राण शर्मा

View profile & all 59 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी