हर एक को कुटुंब में अपने सा ढालना - प्राण शर्मा

प्राण शर्माप्राण शर्मा13 Sept 1937 – 25 Sept 2018

3 min read · 12.4K reads

हर एक को कुटुंब में अपने सा ढालना
कितना कठिन है दोस्तों घर को संभालना

आनंद की फुहार है चंदन की गंध है
जादू जगाता माँओं की बाहों का पालना

वो माँगता है एक खिलौना ही तो जनाब
सोचें कि क्या ये ठीक है बच्चे को टालना

जिसको उजाड़ कर गए बच्चे शरारती
होता न काश वो किसी चिड़िया का आलना

खुल कर निकाल लीजिए दिल की भड़ास को
आसान है ज़माने पे कीचड़ उछालना

ए प्राण रास आई है किस मन को दुश्मनी
ये तो गली है संकरी खुद को निकालना
प्राण शर्मा
About the poet

प्राण शर्मा

View profile & all 59 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like