एक धुँधला सुबह का तारा लगा तो क्या हुआ - प्राण शर्मा

प्राण शर्माप्राण शर्मा13 Sept 1937 – 25 Sept 2018

3 min read · 12.4K reads


एक धुँधला सुबह का तारा लगा तो क्या हुआ
गर मुसाफ़िर कुछ थका-हारा लगा तो क्या हुआ

चाँद-तारों की तरह न्यारा लगा तो क्या हुआ
हर बशर मुझको बड़ा प्यारा लगा तो क्या हुआ

ए मेरे साथी, चलो कुछ प्यास तो अपनी बुझी
पानी सागर का अगर खारा लगा तो क्या हुआ

काश, उसके दिल के अन्दर झांक कर तुम देखते
देखने में कोई हत्यारा लगा तो क्या हुआ

प्राण मैं चलता रहा इसको उठा कर हर तरफ
ज़िंदगी का बोझ कुछ भारा लगा तो क्या हुआ
प्राण शर्मा
About the poet

प्राण शर्मा

View profile & all 59 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like