चेहरों पर हों कुछ उजाले, सोचता हूँ - प्राण शर्मा

प्राण शर्माप्राण शर्मा13 Sept 1937 – 25 Sept 2018

2 min read · 12.4K reads

चेहरों पर हों कुछ उजाले, सोचता हूँ
लोग हो ख़ुशियों के पाले, सोचता हूँ

जिस्म के काले जो होते दुख नहीं था
शख़्स हैं पर मन के काले, सोचता हूँ

आदमी गर आदमी से प्यार करता
यूँ न बहते ख़ूँ के नाले, सोचता हूँ

ढूँढ़ लेता मैं कहीं उसका ठिकाना
पाँव में पड़ते न छाले, सोचता हूँ

प्राण दुख आए भले ही ज़िंदगी में
उम्र भर डेरा न डाले, सोचता हूँ.
प्राण शर्मा
About the poet

प्राण शर्मा

View profile & all 59 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी