आपके जैसा प्यारा साथी कोई भला क्या खो सकता है - प्राण शर्मा

प्राण शर्माप्राण शर्मा13 Sept 1937 – 25 Sept 2018

4 min read · 12.4K reads

आपके जैसा प्यारा साथी कोई भला क्या खो सकता है
आप बुलाएँ हम ना आयें ऐसा कैसे हो सकता है

भूल भूल-भुल्या की दुनिया मैं ऐसा भी तो हो सकता है
पथ दिखलाने वाला ख़ुद ही हर रस्ते में खो सकता है

गैरों पर शक करने वाले इस पर भी कुछ ग़ौर कभी कर
अपने घर का ही कोई बन्दा मन का मन्दा हो सकता है

यह मत समझो रोना धोना काम महज़ है नाज़ुक दिल का
अपनी पीड़ा से घबरा कर पत्थर भी तो रो सकता है

माना के आसान नही है दुख के बिस्तर पर कुछ सोना
सुख के बिस्तर पर भी प्यारे कोई कितना सो सकता है

प्राण ज़रूरत है जीवन मैं थोड़ी थोड़ी सच्चाई की
तन का सुन्दर हर एक इन्सां मन का सुन्दर हो सकता
प्राण शर्मा
About the poet

प्राण शर्मा

View profile & all 59 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी