मज़दूर के घर में बोली - प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमारप्रमोद कुमार3 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

मज़दूर के घर में
कोई दुभाषिया नहीं रहता

आप सुनना भर जानते हों
तो दीवारों को ढहाती
बोली निकलेगी एक
आपको बुलाने

वहाँ दिन में बाहर की रोशनी अन्दर
और रात में अन्दर की
सड़क तक पहुँचती है
खन-खन


बोलियाँ आप को समझा देंगी
कि आप घर के अन्दर जाकर बतियाएँगे
या एक बड़ा
न खुल सकनेवाला ताला देख
बाहर से ही लौट जाएँगे ।
प्रमोद कुमार
About the poet

प्रमोद कुमार

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like