खिलौने - प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमारप्रमोद कुमार3 Sept 1957

5 min read · 12.4K reads

खेल में
घर में बन्द
ख़ूब खेले बच्चे

खिलौने की पिस्तौल में छिपी आई थीं सचमुच की पिस्तौलें
पढ़ाई और परीक्षाएँ भी लक्ष्य भेदनेवाली

अविभावकों को पता न चला
कि घर में खेलनेवाला कोई बाहरी भी है

खिलौनों में दूर से काम करनेवाले नियंत्रक थे
वे बच्चों की आँखों में दूर तक झाँक रहे थे
वे उनके व्यक्तिगत को क्रूर देख रहे थे अपने लिए
और मासूमियत उन्हें बहुत प्रिय थी

बच्चे खेल के मैदान के बिना खेल रहे थे
यंत्रों की चालाक आँखों से अनजान

अन्दर बड़ा हो
आया बाहर
भरी पिस्तौल की तरह बाहर आए सुरक्षित बच्चे
देश के सारे बड़े पद उनके लिए सुरक्षित थे
नियंत्रक उनके अन्दर आ बैठा था

पूरा देश भर गया हथियारों से
उनके आकार से पुलिस अनभिज्ञ रही,

मैदान की नीयत के विरुद्ध
जगह-जगह गोलियाँ चलीं
चलाने वाले कंधे पकड़े गए
वे कानून के अपराधी थे

खिलौने बनानेवाले
बेरोकटोक बनाते रहे
वे कानून सम्मत थे ।
प्रमोद कुमार
About the poet

प्रमोद कुमार

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like