तेरी नवाज़िशों का करम बे हिसाब है - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजानप्रमिल चन्द्र सरीन अंजान6 Sept 1939

4 min read · 12.4K reads

तेरी नवाज़िशों का करम बेहिसाब है
अपनी हर एक बात का तू खुद जवाब है

क्या पूछता हो कैसे गुज़रती है इन दिनों
बस मैं हूँ और गर्दिशे जामे शराब है

पहले भी मिल चुके हैं कई बार आप से
शर्मा रहे हैं आप ये कैसा हिजाब है

भेजा गया है मुझको मेरा ख़त ही फाड़कर
मेरी शिकायतों का ये कैसा जवाब है

तुझको ख़बर भी है मेरे हमदम मेरे हबीब
तेरे मरीज़े-इश्क़ की हालत खराब है

मेरी ख़ता ने मुझको फ़लक से गिरा दिया
तेरे करम का सिलसिला तो बेहिसाब है

ऐसी नज़र से ग़ैर ने देखा है आपको
आंखें बता रही हैं कि नीयत खराब है

अंजान जिसकी आंख में शर्मो हया न हो
दरकार उसके वास्ते होता हिजाब है।
प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान
About the poet

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

View profile & all 65 Poems / Stories

More from प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

  1. तुमने कहा था - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    खाली पेट, चाहता रोटी,भरा पेट आराम।

    12.4K reads
  2. हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलममांगते हैं तुमसे हम रंजो-अलम

    12.4K reads
  3. वो शाम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    बाग़ के इस हसीन गोशे मेंसब्ज़ पेड़ों के नर्म साये में

    12.4K reads
  4. तू इसे माने न माने बात है मानी हुई - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    तू इसे माने न माने बात है मानी हुईचांद-सा टुकड़ा हुआ या तेरी पेशानी हुई

    12.4K reads
  5. मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डर - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डरराहे वतन में जो निकले हों हाथ पे रखकर अपना सर

    12.4K reads