रात की नदी - प्रकाश

प्रकाशप्रकाश11 Sept 1976 – 23 Sept 2016

3 min read · 12.4K reads

वहाँ रात के उत्कर्ष में
मैंने उसके फूल तोड़े
फूल का करूँ क्या?

दुविधा से रात की नदी फूटती
फूल रात का
नदी में विसर्जित कर देता था

एक नक्षत्र के आलोक में
दृश्य दीखता-
नदी में विसर्जित करते
पुष्प-सा, मैं विसर्जित होता था

मैं नदी में डूबता
जल के भीतर रात का आकाश चमकता
फूटता वहाँ से रोशनी का दरिया
उमड़ती रोशनी मूसलाधार
जल-भीतर में डूबता, ऊपर भीगता बादलों की बारिश में
जल और प्यास अँजुरि भर-भर पीता था

रात की रोशनी का उफ़नता दरिया
रात की देह में बहता था!
प्रकाश
About the poet

प्रकाश

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरीनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमछली और किलकिला पक्षीनदी के पठारकांशवन में—— ब्रजनाथ रथ