आत्मन्‌ के गाए कुछ गीत (चलना) - प्रकाश

प्रकाशप्रकाश11 Sept 1976 – 23 Sept 2016

3 min read · 12.4K reads

आत्मन्‌ अपनी खंजड़ी सीने पर थामे चलता जाता था
वह लगभग नींद में होता कुछ बुदबुदाता रहता था
उसका एक पैर धरती पर गिरता था
जैसे पैर के साथ वह समूचा पृथ्वी पर गिर जाता था
उसका दूसरा पैर ऊपर हवा में उठता था
जैसे वह समूचा आकाश में उठ जाता था

ऐसा दोलायमान अद्‌भुत्त नृत्य करता वह
प्रतिक्षण भूमि और आकाश को पवित्र करता था

                    कुछ फूल बरसते थे
                    कुछ अपने पर हँसते थे !
प्रकाश
About the poet

प्रकाश

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like