होने की सुगंध - प्रकाश

प्रकाशप्रकाश11 Sept 1976 – 23 Sept 2016

3 min read · 12.4K reads

यही तो घर नहीं और भी रहता हूँ

जहाँ-जहाँ जाता हूँ रह जाता हूँ
जहाँ-जहाँ से आता हूँ कुछ रहना छोड़ आता हूँ
जहाँ सदेह गया नहीं
वहाँ की याद आती है
याद में जैसे रह लेता हूँ
तो थोड़ा-सा रहने का स्पर्श
वहाँ भी रह जाता है

जो कुछ भी है जितना भी
नहीं भी जो है जितना भी

वहाँ-वहाँ उतना-उतना रहने की इच्छा से
एक धुन निकलती है

इस धुन में घुल जाता हूँ
होने की सुगन्ध के साथ।
प्रकाश
About the poet

प्रकाश

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like