प्रकाश मनु कौन है? - प्रकाश मनु

प्रकाश मनुप्रकाश मनु12 Sept 1950

9 min read · 12.4K reads

प्रकाश मनु कौन है
कौन है प्रकाश मनु
वे बोले
जब मैं बोलकर उतरा मंच से।
वे थे कई
चेहरे पत्थर आंखें काई
वे थे सहज सुखासीन
मन्द-मन्द हंसते फुरफुराते

जब मैं गया वहां तो वे हंसे
फिर कसकर लीं उबासियां
फिर खोलकर पानदान-
बीड़े उठाए
एक-दूसरे की सेहत के लिए चबाए
पीले दांतों-हैं...हैं...हैं... (हिनहिनाए!)
मैंने खोला मुंह तो
तमतमाकर निकले कई असुविधाजनक सच
मैंने कहा कि यह गलत है जो हो रहा है
मैंने कहा मैंने देखे हैं बड़े-बड़े छेद
जो हैं देश के विमान और मोटर गाड़ियों में
मैंने कहा कि है-है इंजन फुंका हुआ
कि जैसे फटा हुआ दिल हिन्दुस्तान का
तो वे हंसे-हंसे तालियां मार-मारकर
फिर करवटें बदलीं सुथन्ने उठाए
हाथों की अश्लील मुद्राओं के बीच
हंसे भदभद गदगद भदर भदर भदर...

अब मैं समझा कि दुःशासन क्या है
दुःशासन क्यों है
क्यों हर बार पादता है वह आम आदमी के शीश पर
और फिर किसी भी द्रोपदी की साड़ी पकड़कर लटक जाता है
तुम कहां तक जज्ब करोगे?

अब कुछ आखिरी क्षण बचे थे।
और सिर्फ आखिरी दांव...
मैंने वही किया जो मरता करता है
शब्दों को चीमटे की तरह झटका
मूसल की तरह ताना
होंठों के बीच चिंथी जहरी नागफनियां

अब के जो बोला तो वे बेचैन हो आए
बेचैनी-पत्थर पर छूटी एक बारीक लकीर!
...और वे सारे के सारे चेहरे लहूलुहान...

वे थे सख्त अफसोस में वे थे हक्के-बक्के
कुछ कहते थे चमडू उचक्के
इससे पहले मैं उतर गया
लोगों के बीच लोगों के साथ लोगों की भीड़ में!
मैं उतरा तो उन्होंने देखा/एक-दूसरे को
मुंदी आंखों,
खुले जबड़ों से-
कौन है यह प्रकाश मनु/प्रकाश मनु कौन है
क्यों घूम रहा है यह छुट्टा
आखिर सोच क्या रखा है सरकार ने?
फिर सोचकर कहा कि छोड़ो!
अपने प्रिय प्रधानमन्त्री से कहंगे-
हर संकट की तरह
देश का यह संकट मिटाकर रहेंगे!!
प्रकाश मनु
About the poet

प्रकाश मनु

View profile & all 44 Poems / Stories

More from प्रकाश मनु

  1. छूटता हुआ घर - प्रकाश मनु

    जन्म : 12 मई 1950, शिकोहाबाद (उ0प्र0) में।प्रकाश मनु बच्चों के जाने-माने और चहेते रचनाकार हैं। उन्होंने बच्चों के लिए ढेरों पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें ‘एक था ठुनठुनिया, ‘गोलू भागा घर से (बाल उपन्यास), ‘भुलक्कड़ पापा, ‘लो चला पेड़ आकाश में, ‘इक्यावन बाल कहानियां, ‘चिन-चिन चूँ बाल कहानियां), ‘हाथी का जूता, ‘इक्यावन बाल कविताएँ, ‘बच्चों की एक सौ एक कविताएँ (बाल कविताएँ) पुस्तकें खासी चर्चित हैं।

    12.4K reads
  2. एक और प्रार्थना - प्रकाश मनु

  3. बच्चों की 101 कविताएँ - प्रकाश मनु

  4. बच्चों की अनोखी हास्य कविताएँ - प्रकाश मनु

    जन्म : 12 मई 1950, शिकोहाबाद (उ0प्र0) में।प्रकाश मनु बच्चों के जाने-माने और चहेते रचनाकार हैं। उन्होंने बच्चों के लिए ढेरों पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें ‘एक था ठुनठुनिया, ‘गोलू भागा घर से (बाल उपन्यास), ‘भुलक्कड़ पापा, ‘लो चला पेड़ आकाश में, ‘इक्यावन बाल कहानियां, ‘चिन-चिन चूँ बाल कहानियां), ‘हाथी का जूता, ‘इक्यावन बाल कविताएँ, ‘बच्चों की एक सौ एक कविताएँ (बाल कविताएँ) पुस्तकें खासी चर्चित हैं।

    12.4K reads
  5. प्रकाश मनु की 100 श्रेष्ठ बाल कविताएँ - प्रकाश मनु

    जन्म : 12 मई 1950, शिकोहाबाद (उ0प्र0) में।प्रकाश मनु बच्चों के जाने-माने और चहेते रचनाकार हैं। उन्होंने बच्चों के लिए ढेरों पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें ‘एक था ठुनठुनिया, ‘गोलू भागा घर से (बाल उपन्यास), ‘भुलक्कड़ पापा, ‘लो चला पेड़ आकाश में, ‘इक्यावन बाल कहानियां, ‘चिन-चिन चूँ बाल कहानियां), ‘हाथी का जूता, ‘इक्यावन बाल कविताएँ, ‘बच्चों की एक सौ एक कविताएँ (बाल कविताएँ) पुस्तकें खासी चर्चित हैं।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like